फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders entangled with workers while removing encroachment

अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान कर्मचारियों से उलझे दुकानदार

Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Traders entangled with workers while removing encroachment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। नगरपालिका ने बुधवार को नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वहीं, कर्मचारियों से व्यापारी उलझ गए। हालांकि पालिका कर्मचारियों ने सख्ती से अभियान जारी रखा। चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमण मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।

नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक के निर्देश पर बुधवार को पालिका कर्मचारियों ने नेहरू मूर्ति पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मचारियों की दुकानदारों से तीखी झड़प हुई। व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने अतिक्रमण नहीं कर रखा है, फिर भी अभियान के बहाने अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। हालांकि पालिका कर्मचारियों ने अभियान जारी रखा। उधर, ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि नगर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा। यदि अतिक्रमण हटवाने के बाद किसी ने दोबारा से अतिक्रमण किया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed