फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Traders angry with not catching cattle and encroachment

Baghpat News: बीच सड़क पर भिड़े सांड, मची भगदड़, गोवंश न पकड़ने और अतिक्रमण से भड़के व्यापारी

Sun, 19 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Mar 2023 12:25 AM IST
सार

बागपत शहर में आवारा गोवंशों ने आतंक मचाया हुआ है। आवारा गोवंशों को नहीं पकड़ने और बाजार में अतिक्रमण की समस्या से व्यापारी शनिवार को भड़क गए।

विज्ञापन
Traders angry with not catching cattle and encroachment
बागपत नगर पालिका के पास भिड़ते गोवंश

विस्तार

बागपत शहर में आवारा गोवंशों के नहीं पकड़ने और बाजार में अतिक्रमण की समस्या से व्यापारी शनिवार को भड़क गए। उन्होंने नगर पालिका में हंगामा किया और एसडीएम को शिकायत देकर गोवंशों को पकड़वाने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि बाजार में आवारा गोवंश कई बार उत्पात मचा चुके हैं। पहले एक सर्राफ को गोवंश ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इसके अलावा गोवंश कई दुकानों में तोड़फोड़ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: दुकान से उधार सामान न देने पर विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर किया पथराव, दो घायल 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ा बाजार में गोवंशों के झगड़े में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और शनिवार को सोनीपत बस स्टैंड पर शनिवार को गोवंशों ने उत्पात मचाया। कई बार शिकायत करने के बाद भी गोवंशों को नहीं पकड़ा गया।

इसके अलावा बाजार में अतिक्रमण से परेशानी बढ़ गई है, जिससे बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारी नेता मिट्ठन लाल ने होलिका चौक के पास फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
एसडीएम पूजा चौधरी ने एक सप्ताह में गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने व बाजार में सफेद पट्टी खिंचवाने और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर महामंत्री विक्की चौधरी, अभिषेक जैन, मुनीर खान, श्रीयांश जैन, अरविंद गोयल मौजूद रहे।

गोवंशों के भिड़ने से भगदड़ मची
शहर के सोनीपत बस स्टैंड पर शनिवार को कई गोवंशों ने उत्पात मचाया। जहां गोवंशों की भिड़ंत होने से लोगों में भगदड़ मच गई तो कई लोग अपने वाहनों को हटाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed