फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Trader's bike burnt

व्यापारी की दो बाइक फूंक दी

Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trader's bike burnt
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में पुलिस चौकी गेट के समीप एक व्यापारी के घर के सामने खड़ी दो बाइकों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। इसे लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस चौकी गेट के समीप मंडी में रहने वाले व्यापारी राकेश अपनी बाइक घर के सामने खड़ी करके अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद उन्हें घर के सामने शोर सुनाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो उनकी बाइकें धू-धू कर जल रहीं थीं।
विज्ञापन


इससे मंडी में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी प्रकार बाइकों की आग को बुझाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकीं थीं। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी पास में होते हुए भी असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भी इस प्रकार की घटनाएं व्यापारियों के साथ हो चुकीं हैं। उन्होंने शीघ्र ही असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। साथ ही अग्रवाल मंडी टटीरी व्यापार संघ ने निर्णय लिया गया मंडी में सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे मंडी में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed