फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractor overturned and injured two

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा दो घायल

Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned and injured two
रमाला। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बरवाला गांव के पास कांधला से बड़ौत जा रहा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे दबकर दो युवक घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कांधला निवासी रहीसू व अमजद पूर्वी यमुना नहर पटरी से होते हुए ट्रैक्टर से बड़ौत जा रहे थे। जब वह बरवाला गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे चालक रहीसू पुत्र सुलेमान व अमजद दब गए। राहगीरों ने किसी तरह दोनों घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। दोनों घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि यह एक हादसा था। घटना की कोई तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed