फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tractor Kranti Yatra will be held again on August 15: Rakesh Tikait

Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 15 अगस्त को फिर होगी ट्रैक्टर क्रांति यात्रा

Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2023 11:51 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने मंगलवार को दादरी गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में 15 अगस्त को फिर से ट्रैक्टर क्रांति यात्रा निकालने का एलान किया है। 

विज्ञापन
Tractor Kranti Yatra will be held again on August 15: Rakesh Tikait
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बिनौली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा की आगामी 15 अगस्त को फिर ट्रैक्टर क्रांति यात्रा होगी। इसके लिए 17 जुलाई को सिसौली में कार्यकारिणी की बैठक कर स्थान की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने मंगलवार को दादरी गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में केवल मोदी के ही चर्चे हैं। इसलिए देश में किसानों की फसलों के लिए एक मोदी एमएसपी गारंटी कानून भी बनना चाहिए।
विज्ञापन


इस क्षेत्र की गन्ना प्रमुख फसल है। किसानों को गन्ने का भुगतान नही मिलता, ये सबसे बड़ी समस्या है। यहां की मलकपुर मिल पर किसानों का सबसे ज्यादा बकाया है। एक हजार किसानों को एकत्र होकर ट्रैक्टर लेकर मोदीनगर चलकर वहां मोदी की अन्य इंडस्ट्रियों को बंद कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन को बचाकर रखे। किसानों को अपने हकों के लिए आंदोलन करते रहने होंगे। पहलवानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह उनके साथ है। उनकी खेल कमेटी जो निर्णय लेगी, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त को किसानों को जोड़कर फिर ट्रैक्टर क्रांति का आयोजन होगा। जिसके स्थान की घोषणा 17 जुलाई को सिसौली मे होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed