{"_id":"61c08e7cb6e9f6467e4a839d","slug":"tractor-full-of-bagasse-overturned-in-the-ditch-the-driver-died-baghpat-news-mrt5698737125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटा खोई से भरा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटा खोई से भरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलकपुर चीनी मिल से खोई लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था ट्रैक्टर चालक, साथ घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल से खोई लेकर मुजफ्फरनगर जा रही ट्रैक्टर ट्राली बामनौली गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी रुपक (25) पुत्र लक्ष्मण बालियान रविवार की रात मलकपुर चीनी मिल से ट्रैक्टर ट्राली में खोई लेकर मुजफ्फरनगर पेपर मिल में जा रहा था। उसके साथ गांव इंद्रपाल पुत्र ताराचंद भी ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। बामनौली गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक रुपक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रुपक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाया और घायल इंद्रपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।