बावली में पंचायत, मिल को गन्ना न देने का लिया निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता व रामसेवक के संचालन में हुई पंचायत में मलकपुर चीनी मिल को गन्ना देने के विषय में विमर्श किया गया। बाद में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मिल गन्ने का पूर्ण भुगतान किसानों के खातों में नहीं देती, तब तक उसे गन्ना नहीं दिया जाएगा। पंचायत में सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह ने कहा कि मिल ने 80 करोड़ का चेक दिसंबर में देने की बात कही थी, जो झूठ है। वह चेक केवल 50 करोड़ रुपये का है, जो 31 दिसंबर तक दिया जाएगा। किसानों ने इस फैसले को धोखा करार दिया। पंचायत में विनोद, प्रमोद, सुरेश, रामजीत, विरेंद्र, कालूराम, कंवरपाल, शिवशंकर, बबली आदि ने विचार रखे।
जिला मुख्यालय पर कल गिरफ्तारी देंगे किसान
दोघट (ब्यूरो)। किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक चौधरी नरेंद्र राणा ने कहा कि शासन-प्रशासन की किसानों के प्रति गलत नीतियों को लेकर 7 दिसंबर को बागपत जिला मुख्यालय पर गिरफ्तारी दी जाएगी। भड़ल गांव में उन्होंने कहा कि चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं, जबकि शासन उन्हें अनेक सुविधाएं दे रहा है। ऊपर से किसानों का ब्याज समाप्त कर दिया गया है। गांवों में बिजली के बिल दो गुना बढ़ा दिए गए हैं। जो चीनी मिल भुगतान नहीं देतीं, उन्हीं पर किसानों को गन्ना डालने के लिए बाध्य किया जाता है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।