{"_id":"6527e830b746a9d1e1082cd8","slug":"took-out-amrit-kalash-yatra-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3248-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अमृत कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अमृत कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
फोटो संख्या-1
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा, पंचपरण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन गया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉलेज प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो़ डा़ वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता, समृद्धि एवं एकता के लिए हम सभी को अपना योगदान, सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम की संचालिका डॉ़ किरन गर्ग ने सभी स्वयं सेविकाओं से मिट्टी का दीया हाथ में लेकर सेल्फी अपलोड करने के लिए आह्वान किया। कलश यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में प्रगति, नरगिस, सोनम, अनु, दिव्यांशी, सृष्टि, स्नेहा, गौरव का सहयोग रहा।