फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Toll workers removed from canal, police patrol

नहर पटरी से हटाए गए टोलकर्मी, पुलिस ने की गश्त

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Toll workers removed from canal, police patrol
बागपत में मंगलवार को हाईवे स्थित खाली पड़ा पूर्वी यमुना नहर मार्ग - फोटो : BAGHPAT
- डीएम राजकमल यादव ने टोल ठेकेदारों को दिए कड़े निर्देश
विज्ञापन

- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना टोल प्लाजा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना गांव के टोल प्लाजा के निकट पूर्वी यमुना नहर पटरी की ओर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। डीएम राजकमल यादव की सख्ती के बाद बासौली गांव जाने वाले रास्ते से युवकों को हटा लिया गया है। पुलिस ने मार्ग पर गश्त की। दिनभर नहर पटरी से वाहनों का आवागमन होता रहा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवाना में टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल से बचने के लिए वाहन चालक बासौली गांव जाने वाले रास्ते से होकर पूर्वी यमुना नहर से सफर कर रहे थे। वाहनों को रोकने के लिए युवाओं को खड़ा कर दिया गया था, जिसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई थी। डीएम राजकमल यादव की सख्ती का असर मंगलवार को देखने को मिला। टोल के दोनों ओर बासौली जाने वाले मार्ग से युवाओं को हटा लिया गया है। कुर्सियां भी यहां दिनभर नजर नहीं आई। इससे लोगों को राहत मिली है और दिनभर वाहनों का आवागमन लगा रहा। पुलिस ने भी गश्त की।
विज्ञापन

अब तक 160 पास बनाए गए
रमाला। टोल क्षेत्र के 20 किमी के दायरे में रह रहे लोगों के लिए 275 रुपये मासिक पास की सुविधा की गई है। टोल ठेकेदार दीपक बामनौली ने बताया कि अब तक 160 पास बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन वाहन रोके गए तो खैर नहीं : डीएम
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि अगर जबरन कोई वाहन रोका गया या किसी वाहन चालक से अवैध वसूली की शिकायत मिली तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों से नियमानुसार मार्ग और निर्धारित शुल्क लेने के निर्देश दिए गए हैं।

टोल पर महापंचायत की तैयारी
रमाला। जिवाना टोल के नजदीक खड़े किए गए युवकों से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी का कहना है कि क्षेत्र के लोगों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर क्षेत्र के लोगों का अपमान किया गया तो टोल पर ही महापंचायत होगी और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed