फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today there will be terrestrial inspection of schools

आज होगा विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण

Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today there will be terrestrial inspection of schools
बागपत। 19 अक्तूबर से शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री यमुना इंटर कालेज में समीक्षा बैठक हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने तथा फोटोग्राफी कर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि रविवार को विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। सभी प्रधानाचार्या सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक विद्यालयों में उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं पूरी करेंगे। इसके अलावा दो पालियों में शिक्षण कराने तथा 50 फीसदी छात्रों को अभिभावकों की अनुमति प्रदान करने के बाद बुलाने के निर्देश दिए। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षक, कर्मी व छात्रों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण होनेे पर विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा। मास्क अनिवार्य रहेगा तथा ऑनलाइन शिक्षण करने वाले छात्रों की पढ़ाई वैसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed