फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today the route will be diverted from Rashtra Vandana Chowk, tomorrow vehicles will be completely closed

Baghpat News: आज राष्ट्र वंदना चौक से रूट डायवर्ट रहेगा, कल पूरी तरह से वाहन बंद रहेंगे

Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Today the route will be diverted from Rashtra Vandana Chowk, tomorrow vehicles will be completely closed
- 3 जनवरी को हरियाणा, शामली, बड़ौत से आने वाले वाहन चौक से पिलाना भट्ठा होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली भेजे जाएंगे
विज्ञापन

- दिल्ली से आने वाले वाहन 3 व 4 जनवरी को पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे, एक्सप्रेस वे से दो दिन नीचे नहीं उतरेंगे वाहन
- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण मवीकलां के पास नलकूपों की बिजली आपूर्ति दो दिन बंद रखी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कारण दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दस बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। जबकि बुधवार को नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। वहीं मवीकलां के आसपास नलकूपों की बिजली आपूर्ति दो दिन तक बंद रखी जाएगी।
पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। जिसके तहत तीन जनवरी को सुबह दस बजे से शामली, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से मेरठ रोड पिलाना भट्ठा होते हुए ढिकौली, चिरौड़ी, बंथला से गाजियाबाद व दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली व गाजियाबाद से आने वाले वाहन भी तीन जनवरी को इस तरह ही आएंगे। चार जनवरी को इस रूट पर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। तीन जनवरी की सुबह दस बजे से चार जनवरी की रात 12 बजे तक दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से दिल्ली-सहारनपुर पर आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। तीन जनवरी की सुबह दस बजे से चार जनवरी की रात 12 बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद व कुंडली हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उतरने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

मवीकलां में दो दिन नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
मवीकलां में जिस रिसोर्ट में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी रहेंगे और उसके पास ही जहां अन्य नेताओं के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है। उसके पास से कई विद्युत लाइन गुजर रही है। जिनसे मवीकलां के आसपास नलकूपों के बिजली आपूर्ति होती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिजली आपूर्ति दो दिन के लिए बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed