फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today the management committee will meet in all schools

आज सभी स्कूलों में होगी प्रबंध समिति की बैठक

Tue, 07 Jul 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today the management committee will meet in all schools
बड़ौत। नगरीय और देहात क्षेत्र के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में आठ जुलाई को हर हाल में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई व योजनाओं के वितरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक न कराने वाले हेडमास्टरों व शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि शासन ने हर माह के पहले बुधवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्कूल प्रबंध समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया है। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई को परवान चढ़ाने, ड्राप आउट कक्षा छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का स्कूलों में पंजीकरण कराने, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों, यूनिफार्म व जूता-मौजे का वितरण कराने के संबंध में समीक्षा करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के आने पर रोक है, लेकिन शिक्षकों व अन्य स्टाफ को स्कूलों में निर्धारित समय तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर बैठक में आने वाले अभिभावकों के साथ सभी बिन्दुओं पर चर्चा करके रिपोर्ट तैयार कराएंगे। अभिभावकों से सहयोग लेकर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों आदि का वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। अभिभावकों का मोबाइल नंबर जुटाकर व्हाटएप ग्रुप तैयार किए जाएंगे। ग्रुप के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। कहना है कि बैठक न कराने वाले हेडमास्टरों व शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed