{"_id":"5f679b928ebc3e09fd04b93c","slug":"today-the-doors-of-pura-mahadev-will-open-for-the-devotees-baghpat-news-mrt5023004149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे पुरा महादेव के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे पुरा महादेव के कपाट
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुबह पांच से दोपहर तीन बजे तक होगा जलाभिषेक
- प्रसाद, फूल-पत्ती व शिवलिंग को छूना होगा प्रतिबंधित
- बगैर मास्क नहीं मिलेगा मंदिर में प्रवेश
बालैनी (बागपत)। पिछले पांच माह से बंद ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर के कपाट सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि पूजा के दौरान प्रसाद, फूल पत्ती व शिवलिंग को छूने पर पाबंदी रहेगी। श्रद्धालु सुबह पांच बजे से शाम तीन बजे तक ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सकेंगे। रविवार को मंदिर समिति की बैठक में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोलने की निर्णय लिया गया।
कोरोना महामारी के कारण पुरा महादेव मंदिर के कपाट बंद थे। मंदिर समिति ने सोमवार से मंदिर के कपाट खोलने का निर्णय लिया। मंदिर में एक बार में पांच श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी व मंदिर कमेटी सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा। श्रद्धालु जल अपने साथ लेकर आएंगे। वही जल भगवान आशुतोष पर चढ़ाया जा सकेगा। मंदिर से जल के लिये बर्तन नहीं दिया जाएगा। सुबह पांच बजे से दोपहर तीन बजे तक जल चढ़ेगा। तीन बजे के बाद बाद श्रद्धालु सिर्फ भगवान आशुतोष का दर्शन ही कर सकेंगे। रविवार को मंदिर को सैनिटाइज किया गया। बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष इंद्रपाल मलिक, सतीश चंद्र गर्ग, अंकुर शर्मा, किरण सिंह, धर्मवीर मलिक, अंकुर शर्मा, टी पी शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
एक अक्तूबर को खुलेंगे गुफा मंदिर के कपाट
बागपत। बागपत के प्रसिद्ध गुफा बाबा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि गुफा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए एक अक्तूबर को खोल दिए जाएंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए मास्क अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा।