फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Today, Baghpat, Barot and Pilana will get a vaccine to beat Corona

बागपत, बड़ौत और पिलाना में आज लगेगा कोरोना को मात देने वाला टीका

Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Today, Baghpat, Barot and Pilana will get a vaccine to beat Corona
बागपत जिला महिला अस्पताल स्थित कोविड-19 वैक्सीन बूथ की तैयारी करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BAGHPAT
- पहले दिन पांच हजार 42 में मात्र 300 स्वास्थ्यकर्मियों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन

- सुबह दस से शाम चार बजे तक किया जाएगा टीकाकरण
- शासन से लाभार्थियों को जारी हो चुके मेसेज, स्वास्थ्य विभाग ने परखे इंतजाम
बागपत। आखिरकार वह घड़ी आ पहुंची, जिसका लंबे समय से इंतजार था। शनिवार से कोरोना को मात देने वाला टीका 300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा। पहले दिन संयुक्त चिकित्सालय, बड़ौत और पिलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण होगा। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लाभार्थियों का टीका लगेगा। शासन की ओर से लाभार्थियों को मेसेज से सूचना भेजी गई है।
जिले में प्रथम चरण में पांच हजार 42 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए छह हजार 180 वैक्सीन (618 वॉयल) मिली है। एक वॉयल में दस डोज है। शनिवार से शुरू हो रहे अभियान में जिला संयुक्त अस्पताल, पिलाना और बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। यानि पहले दिन केवल 300 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए नियुक्त किए छह कर्मचारी
बागपत। टीकाकरण के लिए एक केंद्र के तीन कक्षों में सुरक्षाकर्मी सहित छह स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त रहेंगे। दो सुरक्षाकर्मी के अलावा एक जांचकर्ता, एक वैक्सीनेटर, एक मोबिलाइजर व एक अतिरिक्त वैक्सीनेटर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी जांच
बागपत। पहले कक्ष में लाभार्थी के नाम, पता व मोबाइल नंबर का मिलान स्वास्थ्य विभाग की सूची से किया जाएगा। दूसरे कक्ष में लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरे कक्ष में मोबिलाइजर आधा घंटे तक लाभार्थी की निगरानी करेंगे।
18 को दस केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बागपत। शनिवार के बाद 18 जनवरी को दस केंद्रों पर 17 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी भी तैयारी कर ली गई है।
सुरक्षा के बीच भिजवाई गई वैक्सीन
बागपत। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के बीच कोरोना की वैक्सीन सीएमओ कार्यालय से बड़ौत और पिलाना भिजवाई गई है। इसके अलावा 100 वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत पर भी भिजवाई गई। यहां से वैक्सीन को शनिवार सुबह संयुक्त चिकित्सालय में भिजवाया जाएगा। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि वैक्सीन की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें। टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण अभियान है, किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - शकुंतला गौतम, डीएम।

टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी है। स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। लाभार्थियों को टीकाकरण के स्थान और समय की जानकारी उसके मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से लखनऊ से भेजी गई है। - डॉ दीपा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed