{"_id":"69372605ce1eb7ead001d8d7","slug":"to-prevent-accidents-a-culvert-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-28-lakh-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143183-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हादसे रोकने के लिए 28 लाख रुपये से होगा पुलिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हादसे रोकने के लिए 28 लाख रुपये से होगा पुलिया निर्माण
विज्ञापन
हादसे रोकने के लिए 28 लाख रूपये से होगा निर्माण की खबर से संबंधित फोटो। टांडा-बड़ौत मार्ग से
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सड़क हादसे रोकने के लिए 28 लाख रुपये से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निविदा जारी कर दी है। जल्द ही पुलिया के निर्माण का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर आदर्श नंगला गांव के पास सिंचाई विभाग ने पानी निकासी के लिए साइफन का निर्माण करा रखा था। इसी जगह से खेतों में सिंचाई के लिए पानी भी छोड़ा जाता था। अब वहां पर अतिक्रमण होने की वजह से पानी निकासी की समस्या बन गई है और बरसात में काफी दूर तक जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण हादसे भी बढ़ गए हैं। लगातार हादसे और जलभराव होने के कारण ग्रामीणों ने अफसरों से इसकी शिकायत की। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और बजट भी जारी कर दिया गया।
वर्जन-पुलिया का निर्माण होने से वहां पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा। साथ ही जलभराव की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिया निर्माण करा दिया जाएगा। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि