{"_id":"66f55f73da43e9377d0395b1","slug":"to-increase-organic-farming-farmers-should-get-subsidy-on-cow-rearing-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-118968-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जैविक खेती बढ़ाने के लिए किसानों को गाय पालन पर मिले सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जैविक खेती बढ़ाने के लिए किसानों को गाय पालन पर मिले सब्सिडी
Fri, 27 Sep 2024 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने लोकसभा की बजट समिति की बैठक में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आठ प्रस्ताव रखे। उन्होंने इसके लिए गाय पालन पर सब्सिडी देने की मांग की है।
उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों पर जैविक व प्राकृतिक खेती परियोजना शुरू करने, वैज्ञानिकों को किसानों के खेतों तक जाने के लिए वाहन सुविधा देने, किसानों को नई कृषि तकनीकी के बारे में बताने के लिए गोष्ठी करने को बजट की व्यवस्था करने, आईसीएआर द्वारा विकसित की गई तकनीक को कृषि विज्ञान केंद्रों पर गोष्ठी कर किसानों को बताने, कृषि विज्ञान केंद्रों पर गन्ना उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना करने, मृदा स्वास्थ्य कैंप, पशु स्वास्थ्य कैंप लगवाने के प्रस्ताव रखे।
- केंद्रीय मंत्री से कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग
सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जिले में एक और कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग की है। कहा है कि खेकड़ा में कृषि विज्ञान केंद्र होने के कारण छपरौली क्षेत्र के किसानों को लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए छपरौली क्षेत्र में केंद्र खोला जाए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।