फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   To get respect, officers created paper farmers

Baghpat News: सम्मान दिलाने के लिए अफसरों ने बनाए कागजी किसान

Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
To get respect, officers created paper farmers
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए अफसरों ने खेती की जमीन के बिना ही 1200 लोगों को कागजों में किसान बना दिया। जीरो पावर्टी अभियान में उनको किसान बताकर विकास विभाग से सूची कृषि विभाग को भेज दी गई। जब दोबारा जांच हुई तो वह सभी भूमिहीन मिले। इस तरह किसान सम्मान निधि योजना से सरकार को लाखों रुपये की चपत लगने से बच गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर गरीबी उन्मूलन के लिए हर गांव में सर्वे कर अति निर्धन परिवार चिह्नित किए गए। बागपत में पांच हजार अति निर्धन परिवार चिह्नित किए गए। इन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर गरीबी रेखा से बाहर लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मगर, सर्वे में किस तरह से झोल किया गया, इसका इससे ही पता चलता है कि भूमिहीन परिवारों के पास खेती की जमीन बताकर किसान सम्मान निधि के पात्रों की सूची में नाम शामिल कर दिया। ऐसे 1450 लोगों की सूची विकास विभाग ने उप कृषि निदेशक को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

1200 लोगों के पास नहीं मिली खेती की जमीन



कृषि उप निदेशक कार्यालय में सूची पहुंचने के बाद इनकी पात्रता का पता लगाने के लिए विभागीय कर्मियों को लगाकर जांच कराई। लेकिन कर्मचारी जिसके भी घर जा रहे हैं, वह भूमिहीन मिल रहा है। अब तक करीब 1200 लोग भूमिहीन मिलने से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र घोषित किए गए। कई कर्मियों ने बताया कि जिनके पास खेती की एक गज जमीन तक नहीं, उनको जीरो पावर्टी अभियान के सर्वे में जमींदार बना दिया गया। इस तरह जांच नहीं होती तो पीएम किसान सम्मान निधि की हर किस्त में सरकार को 24 लाख रुपये की चपत लगती।


--------
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कराने के लिए जिन किसानों की सूची मिली, उनकी जांच कराई जा रही हैं। अधिकांश के पास जमीन नहीं मिली। अपात्रों को सम्मान निधि नहीं मिलेगी। - बाल गोविंद यादव, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed