फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tight security in the testimony of witness

कड़ी सुरक्षा में गवाह अनंगपाल की गवाही 

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tight security in the testimony of witness
बागपत कोर्ट में सुरक्षा के बीच गवाही देने जाता अनंगपाल। - फोटो : amar ujala
बागपत। परीक्षित की हत्या के गवाह अनंगपाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित अनंगपाल ने शुक्रवार को कोर्ट में गवाही दी। अधिवक्ता ने बताया कि उसने अपने ऊपर हुए हमले के विषय में अदालत को बताया।
विज्ञापन


वाजिदपुर निवासी अनंगपाल के अधिवक्ता सतेंद्र खोखर ने बताया कि एडीजे द्वितीय समरपाल बालियान की कोर्ट में अनंगपाल की मुख्य परीक्षा (बयान दर्ज) हुई। अधिवक्ता के मुताबिक अनंगपाल ने बताया कि वह अपनी बहन सविता और उसके जेठ के लड़के सचिन के साथ बुग्गी पर सवार होकर 30 अक्टूबर 2014 को खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में नहर के पास गांगनौली गांव का रवि अपने भाई प्रमोद और साथियों के साथ वहां पर पहुंचा।
विज्ञापन


पहले रवि ने कहा कि इनको जान से मार दो, उसके बाद रवि ने प्रमोद व साथियों के साथ मिलकर गोली चला दी थी। इसमें भैंसें की मौत हो गई थी। सविता और सचिन ने ईख के खेत में कूदकर अपनी जान बचाई थी। वह गोली के छर्रे लगने सेे घायल हो गया था। आरोपियों ने उन पर हमला इसलिए किया था कि वह अपने भांजे परीक्षित की हत्या का मुख्य गवाह है। अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश हुए आरोपी रवि ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 अक्टूबर नियत कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन कचहरी परिसर में घूमते रहे संदिग्ध युवक 
बागपत। अनंगपाल की कोर्ट में गवाह के लिए कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उसके बाद भी कई संदिग्ध युवक पूरे दिन कचहरी परिसर में घूमते रहे। पुलिस वालों ने उनको पकड़ना तो दूर उनको टोका तक नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed