{"_id":"5ecfdc928ebc3e902c209249","slug":"tiddi-baghpat-news-mrt4837705135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी से बचाव के लिए कमेटी गठित, जिले में करेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी से बचाव के लिए कमेटी गठित, जिले में करेंगी निगरानी
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि टिड्डी दल से फसलों के बचाव के लिए कृषि विभाग के अधिकारी तैयार रहे। किसानों को जागरूक करें। जिले में टिड्डी से बचाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया है।
डीएम शकुुंतला गौतम ने विकास भवन सभागार में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ टिड्डी दल के प्रकोप एवं फसलों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक बैठक की। फसलों के बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा टिड्डी दल के प्रकोप एवं फसलों के सुरक्षा हेतु कमेटी गठित की। इसमें मुख्य विकास अधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष, उप कृषि निदेशक को सदस्य, जिला कृषि अधिकारी सदस्य , जिला गन्ना अधिकारी सदस्य, कृषि रक्षा अधिकारी को सदस्य /सचिव बनाया। उक्त कमेटी जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगी। टिड्डी दल के आक्रमण से फसलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय करने के साथ-साथ इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई होगी। कृषि विज्ञान केंद्र बागपत के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा भी सहयोग लिया जाएगा। राजस्थान पंजाब एवं विभिन्न क्षेत्रों में टिड्डी के प्रकोप को देख यह कदम उठाया गया है। टिड्डी शोर मचाने से नहीं बैठती। अत: टिड्डी दल देखते ही समूह में ढोल ,नगाड़ा ,तालियां, डिब्बे बजाएं जिससे टिड्डी दल खेतों में बैठ नहीं पाएं। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ,जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती उपस्थित रहे।
जिले में बनाया कंट्रोल रूम
बागपत। टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में जनपद के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0121- 22 20100 एवं प्रदेश के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0 522- 27320 63 पर भी किसान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
निगरानी समिति के अध्यक्ष होंगे प्रधान
बागपत। जिले के 46 न्याय पंचायतों के प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर निगरानी एवं नियंत्रण हेतु सहायक प्रवाधिक) ,गन्ना पर्यवेक्षक एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की संयुक्त समिति बनाई गई है । निगरानी समिति के अध्यक्ष संबंधित ग्राम प्रधान होंगे तथा विकास खंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा नोडल अधिकारी होंगे ।
क्या है इंतजाम
टिड्डी के प्रकोप की दशा में तैयारी पूर्ण की
बागपत। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि जिले में 254 ट्रैक्टर माउंट स्प्रेयर हैं एवं 2700 लीटर रसायन समितियां में उपलब्ध है। डीएम ने निर्देश दिए कि माउंट स्प्रे ईयर की व्यक्ति की सूची मोबाइल नंबर सहित बना ली जाए तथा उनका क्व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया जाए तथा टिड्डी के प्रकोप की दशा में यथाशीघ्र छिड़काव हेतु आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाए।
कृषि रक्षा रसायनों को आपदा के दृष्टिगत रक्षित करें
बागपत। जिले में चार अग्निशमन वाहन उपलब्ध है तथा नगर पालिका से भी पानी के टैंकरों की व्यवस्था कर ली जाए। डीएम ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषि रक्षा रसायनों को आपदा के दृष्टिगत रक्षित अवश्य कर लें।