फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thyroid, vitamins are not tested here ... please get them out

Baghpat News: थायराइड, विटामिन की यहां नहीं होती जांच ...कृपा बाहर कराएं

Sat, 06 May 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 06 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thyroid, vitamins are not tested here ... please get them out
बागपत। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे पूरे नहीं हो रहे हैं। सीएचसी और जिला अस्पताल में थायराइड और विटामिन की जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में थायराइड और विटामिन की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को वापस भेज दिया जाता है, जिससे मरीजों को या तो प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ती है या फिर दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। इसके अलावा जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की भी जांच सुविधा नहीं है। यहां केवल किट से प्रारंभिक जांच होती है। उसके बाद मरीजों को मेरठ या दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

----
खर्च करने पड़ते हैं 250 से एक हजार
मरीजों को प्राइवेट लैब में थायराइड की जांच कराने के लिए 250 रुपये, जबकि विटामिन डी और बी-12 की जांच कराने के लिए एक हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। जांच न होने के कारण लोगों को प्राइवेट लैब में अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
- जिला अस्पताल में थायराइड की सुविधा नहीं है। जिससे अब प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए जेब ढीली करानी पड़ेगी। - हनीफा, खेकड़ा
- जिला अस्पताल में विटामिन डी की जांच कराने आया था, मगर यहां विटामिन की जांच की सुविधा नहीं है। प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ेगी। - साहिब, तिलपनी
- जिला अस्पताल होने के बाद भी लोगों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। मरीजों को जांच कराने के लिए प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। - विकास जोगी, सिंघावली
- जिला अस्पताल में सभी जांच न होने के कारण लोगों को प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। - राजकुमार, खेड़ा हटाना

कोट...
- जिला अस्पताल में थायराइड और विटामिन की जांच के लिए मशीन उपलब्ध नहीं है और हेपेटाइटिस की भी किट से प्रारंभिक जांच की ही सुविधा है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed