{"_id":"5eb83bcc8ebc3e9051071aee","slug":"thunderstorm-rain-and-earthquake-tremors-two-elderly-people-died-in-bijwara-and-barout-baghpat-news-mrt481251413","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बारिश और भूकंप के झटके, बिजवाड़ा में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, बारिश और भूकंप के झटके, बिजवाड़ा में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
उफ ये आफत की आंधी: बागपत में रविवार को सुबह 11 बजे तेज आंधी आने के धूल से बचने का प्रयास करती दिव्यां?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/ खेकड़ा। रविवार का दिन आफत ही आफत लेकर आया। पहले मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी की। आंधी से खंभे, होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सड़कों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। आंधी से आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। चौगामा क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। बिजवाड़ा में नीम के पेड़ के नीचे दबने और बड़ौत में मकान की छत से गिरने से दो वृद्धों की मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके लगे तो लोग सहम उठे।
रविवार को सुबह से ही आसमान मेें बादल छाए रहे। दोपहर के समय आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क पर पेड़ और होर्डिंग गिर गए। आंधी से अंधेरा छा गया। बड़ौत-बिनौली-मेरठ मार्ग पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से रोड जाम हो गया। तीन किमी तक यह मार्ग अवरुद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से टूटे पेड़ों व खंभों को हटवाया और मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया। इस क्षेत्र के गांवों सहित सैकड़ों गांवों में भी बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजवाड़ा में बुजुर्ग चमन सिंह (90) टीन के छप्पर में सोया हुआ था। आंधी में नीम का पेड़ टूटकर टीन पर गिर गया, इसके नीचे बुजुर्ग दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बड़ौत में भांडिया वाली मस्जिद निकट कश्यप चौपाल निवासी शहीद (55) पुत्र हमीद दोपहर को मकान की छत पर बैठा कुछ काम कर रहा था। अचानक आई आंधी में मकान की छत से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेकड़ा क्षेत्र में आंधी में लख्मीचंद पटवारी कालेज और पेरिफेरल पर बनाए गए श्रमिक जांच केन्द्र के टेंट उड़कर गए। दोपहर के समय भूकंप का कुछ सेकेंड का झटका भी लगा। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
टूटकर गिर गया कच्चा आम
चांदीनगर। सबसे अधिक नुकसान आम की फसल का हुआ है। रटौल क्षेत्र में कच्चा आम टूटकर गया। बाग मालिक बब्बू अंसारी, हबीब खान, उमर फरीदी का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं किसान
बड़ौत। बिजरौल गांव निवासी किसान जयवीर ने बताया कि लॉकडाउन में डर के कारण मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वो स्वयं परिवार के साथ गेहूं की कटाई कर रहे हैं। बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में पड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। देवेंद्र ने बताया कि उनकी कटी फसल आंधी की वजह से पूरे खेत में उड़कर फैल गई। पानी बरसने पर काफी नुकसान हुआ है। रंछाड के किसान रविंद्र ने बताया कि मौसम से किसानों पर कड़ी मार पड़ी है। राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया कि बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हुुआ है।
बिजली गिरी
दोघट। चौगामा क्षेत्र में ओलावृष्टि से आम और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की। कसबे के दुर्गा मंदिर में बरगद के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बामनौली में मंदिर में लगे पेड़ टूटकर आसपास के घरों में गिर गए।