{"_id":"66e32d87e836e9ea8f00f16b","slug":"throat-infection-increased-with-fever-cough-worsening-the-condition-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-118156-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बुखार के साथ बढ़ा गले का संक्रमण, खांसी कर रही हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बुखार के साथ बढ़ा गले का संक्रमण, खांसी कर रही हालत खराब
Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागपत। मौसम में चल रहे बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण बढ़ रहा है और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। जिला अस्पताल में बुखार और गले के संक्रमण की ओपीडी बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को दवा के साथ आराम करने और ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में वायरल के मरीज बढ़ रहे हैं। वायरल आठ से दस दिन तक लोगों को परेशान कर रहा है। वायरल के साथ गले में संक्रमण बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। बुखार के बाद खांसी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। जिस अस्पताल में बुखार के मरीजों की ओपीडी 200 से अधिक पहुंच गई है।
चिकित्सकों का कहना है कि वायरल संक्रमण के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वायरल के कारण मरीजों का गला खराब हो रहा है और खांसी भी बढ़ रही है। मरीजों को दवा के साथ आराम करने और ठंडी चीजों का सेवन ना करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
- ऐसे करें बचाव
- स्वच्छता का ध्यान रखे और गुनगुना पानी पीएं
- गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारे करें
- एसी-कूलर में न सोएं और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करेें
- अधिक तला भुना खाने से बचें
- कटे-फटे फलों का सेवन न करें
- भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें
- कोई भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
- कई दिन से बुखार आ रहा था, अब गले में दर्द हो रहा है। जिससे खाना खाने और पानी पीने में भी परेशानी हो रही है। चिकित्सक ने दवा देकर आराम करने के लिए कहा है। - जावेद, बरसिया
- गले में दर्द और खांसी के कारण बुरा हाल हो रहा है। चिकित्सक का कहना है कि वायरल के कारण गला खराब हो गया है और बुखार के कारण ही खांसी हो रही है। - संजय, बागपत
- वर्जन- वायरल का संक्रमण बढ़ रहा है, जिस कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन ना करने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. दीपक कुमार, फिजिशियन