{"_id":"63e7997c7e306711630c97c2","slug":"three-youths-abducted-a-teenager-gang-raped-baghpat-news-c-14-mrt1037-114220-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का मामला
Sat, 11 Feb 2023 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से किशोरी को ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात विशेष समुदाय का युवक अपने साथ किशोरी को लेकर चला गया और एक सुनसान जगह में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण किशोरी की तलाश कर मौके पर पहुंचे तो, ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी और किशोरी के बीच पहले से बातचीत होती थी जो जांच में सामने आया है।