{"_id":"68619429cbe837567704ec45","slug":"three-trains-including-udaipur-city-express-arrived-late-passengers-were-troubled-baghpat-news-c-26-1-smrt1048-144748-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें, देरी से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें, देरी से पहुंचीं, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर रविवार को उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई ट्रेनें भी देरी से शामली पहुंची। इस कारण यात्री ट्रेन क इंतजार में स्टेशन पर परेशान रहे। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर पिछले काफी समय से ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय चार बजकर 53 मिनट पर शामली पहुंचने का निर्धारित किया गया है। रविवार को यह ट्रेन निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे देरी से सात बजकर नौ मिनट पर पहुंची। यहां पर नौ मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए रवाना हो गई।
दिल्ली से 10.20 बजे चलकर शामली होते हुए जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14305 का शामली में पहुंचने का निर्धारित समय 12.48 बजे है। यह ट्रेन 1.34 बजे शामली पहुंची और 1.42 बजे रवाना हुई। इसके देर से पहुंचने का कारण दिल्ली से 35 मिनट देरी से चलना बताया गया है।
इसके अलावा दोपहर 12.50 बजे चलने वाली दिल्ली-शामली-सहारनपुर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 50 मिनट देरी से दिल्लल्से रवाना हुई। इस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 3.34 बजे हैं, लेकिन यह ट्रेन आधा घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्री इंतजार करते रहें।