फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three shops at Ramala bus stand robbed again, resentment among traders

रमाला बस स्टैंड पर फिर चोरी, व्यापारियों के बीच रोष

Mon, 03 Feb 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three shops at Ramala bus stand robbed again, resentment among traders
रमाला बस स्टैंड पर तीन दुकानों में फिर चोरी, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन

रमाला। बस स्टैंड पर चोर दो मिष्ठान व परचून की दुकानों की छत उखाड़कर लाखों का सामान निकाल ले गए। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह हुई तो पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। एक फखवाडे़ में इन्हीं दुकानों में यह दूसरी चारी की वारदात है। इससे नाराज व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

रमाला निवासी कृष्णपाल पुत्र सरनजीत की बस स्टैंड पर मिष्ठान व परचून की तीन दुकानें हैं। दुकान मालिक ने बताया कि रविवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दो दुकानों की छत उखाड़कर चोरों ने मिष्ठान की दुकान से मिठाई, कोल्ड ड्रिक की पेटी, सिलिंडर, रिफायंड का तेल और परचून का दुकान से 3000 रुपये की नकदी, बीड़ी के मंडल और अन्य सामान सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने बताया कि एक पखवाड़े में यह उनकी दुकान में दूसरी चोरी की वारदात है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहंी कर रही है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस रमाला स्टैंड पर रात में गश्त नही करती है, जिससे स्टैंड पर आए दिन दिन चोरी की वारदात हो रही है। बस स्टैंड से विधायक निधि से लगें चार सोलर लाइट के बैटरे भी चोरी हो चुकी है, जिससे अंधेरे का चोर लाभ उठाते हैं। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed