{"_id":"5f19cf9e8ebc3e63b511e78b","slug":"three-samples-of-urea-potash-and-dap-from-six-shops-kahkra-news-mrt49258338","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दुकानों से यूरिया, पोटाश व डीएपी के तीन नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दुकानों से यूरिया, पोटाश व डीएपी के तीन नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग की टीम ने खेकड़ा नगर में खाद और बीज की दुकानों में छापा मारा
खेकड़ा। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में खाद बीज की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छह दुकानों से यूरिया, पोटाश और डीएपी के तीन सैंपल लिए और बंद दुकान मालिकों को नोटिस जारी किए।
जिला कृषि विभाग की टीम उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर में पहुंची। टीम के सदस्यों ने पाठशाला बस स्टैंड, पाठशाला रोड पर स्थित छह खाद और बीज की दुकानों पर पहुंचकर दुकानों से यूरिया, पोटाश, डीएपी, कीटनाशकों के तीन सैंपल लिए। इससे कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार तो दुकानें बंद कर इधर उधर हो गए। टीम के सदस्यों ने बंद दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें नकली उर्वरक और कीटनाशक बिकने की लगातार शिकायतें मिल रही है।ं इसलिए यह छापा मारने की योजना बताइ। इस दौरान जो भी दुकानदार नकली सामान बेचता मिला, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान एसडीएम गुलशन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार, सीओ दिलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।