फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three people injured in two accidents on Delhi-Saharanpur highway

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो हादसों में तीन लोग घायल

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three people injured in two accidents on Delhi-Saharanpur highway
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहैड़ा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार निवाड़ा बागपत निवासी युवक घायल हो गया। उसे खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा हादसा खेकड़ा तहसील के पास हुआ, जहां लोनी की ओर से बागपत जा रहा कैंटर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

निवाड़ा बागपत निवासी नौशाद शुक्रवार सुबह सात बजे बाइक से वाया दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लोनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक डूंडाहैडा के पास पहुंची पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौशाद घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लोगों ने नौशाद को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर परिजन सीएचसी में पहुंच गए हैं। दूसरी घटना खेकड़ा तहसील के पास हुई। बुढाना निवासी यासीन शुक्रवार शाम करीब चार बजे लोनी की तरफ से कैंटर लेकर बागपत जा रहा था। तभी तहसील के पास गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया और कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक यासीन एवं हेल्पर इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बागपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed