{"_id":"67e05a7db587fb179e01aa89","slug":"three-people-including-a-doctor-and-a-gangster-arrested-for-doing-sex-determination-of-foetus-at-ultrasound-centre-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128508-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच करते चिकित्सक और गैंगस्टर समेत तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच करते चिकित्सक और गैंगस्टर समेत तीन पकड़े
Mon, 24 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शनिवार को भ्रूण लिंग जांच का भंड़ाफोड़ हो गया। हरियाणा के गुरुग्राम और बागपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर चिकित्सक व गैंगस्टर समेत तीन को भ्रूण लिंग जांच करते हुए पकड़ा। इसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया गया।
खेकड़ा सीएचसी पर तैनात डाॅ. अमित गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रविवार को गुरुग्राम से पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डाॅ. सुमित के साथ रेलवे मार्ग पर स्थित श्री श्याम अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास पहुंचे। सेंटर पर डिकोय महिला को भेजकर अल्ट्रासाउंड कराया गया। आरोप है कि महिला का अल्ट्रासाउंड करने के बाद चिकित्सक डाॅ. गौरव गुप्ता ने गर्भ में लड़की होने की बात कही।
इसके बदले महिला से साढ़े नौ हजार रुपये लिए गए। तभी टीम ने छापामारी करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर से डाॅ़ गौरव गुप्ता, उसके साथी सचिन और आदर्श कुमार को पकड़ लिया। पकड़े गए चिकित्सक समेत तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने भ्रूण लिंग जांच में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
nसीएचसी अधीक्षक ने कहा कि गैंगस्टर है आरोपी सचिन : डाॅ. अमित गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पूछताछ में डाॅ. गौरव गुप्ता ने पहले खुद को अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक बताया। जांच में पता चला कि अल्ट्रासाउंड सेंटर सचिन कुमार का है। डाॅ. अमित गुप्ता के अनुसार उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गाजियाबाद से गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।