{"_id":"613ba3738ebc3e7ac07579af","slug":"three-laborers-injured-in-debris-kahkra-news-mrt5556578107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन की छत गिरने से मलबे मे दबकर तीन मजदूर हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन की छत गिरने से मलबे मे दबकर तीन मजदूर हुए घायल
बडागांव मे सचिवालय की छत के मलबे मे दबने से घायल मजदूर
- फोटो : KAHKRA
Link Copied
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जर्जर हाल पंचायत भवन की छत तोड़ते समय अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बड़ागांव में करीब छह दशक पूर्व पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। यह देखरेख के अभाव में काफी दिन से जर्जर हाल में था। अब वहां नया पंचायत भवन बनवाया जा रहा है। इसके चलते तीन मजदूर शुक्रवार सुबह पंचायत भवन की छत तोड़ने लगे। इस दौरान छत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर गांव ललियाना निवासी सलीम, अली मोहम्मद और समीर घायल हो गए। हादसे का पता लगने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तीनों मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी ने बताया कि मलबे में दबे तीनों मजदूरों को समय रहते निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।