{"_id":"6161dda58ebc3e6240273b67","slug":"three-killers-of-fish-farming-center-worker-arrested-baghpat-news-mrt5599745171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर हुई थी मछली पालन केंद्र कर्मी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर हुई थी मछली पालन केंद्र कर्मी की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पिलाना में मछली पालन केंद्र के कर्मचारी की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार शाम को पकड़ लिया। यह तीनों मछली पालन केंद्र में लूट करने घुसे थे और कर्मी सुभाष ने जगाने पर इनको पकड़ लिया था। इसलिए रॉड से सिर पर कई वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने पिलाना भट्ठे से तीनों आरोपियों को पकड़ा है।
पिलाना के रहने वाले नरेंद्र विश्वकर्मा के मछली पालन केंद्र पर कर्मचारी बुलंदशहर के रहमतपुर औगना गांव का सुभाष रहता था। जिसका शव बृहस्पतिवार शाम को केंद्र में कमरे के अंदर मिला था। मछली पालन केंद्र के मालिक नरेंद्र विश्वकर्मा ने सिंघावली अहीर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अतुल शर्मा पुत्र घनश्याम निवासी सिंघावली अहीर, मोहित पुत्र विजय निवासी पिलाना, शिवम कश्यप पुत्र देवेंद्र कश्यप निवासी शालीग्राम मंदिर के पास बागपत को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने पूछताछ में बताया कि यह बुधवार देर रात को मछली पालन केंद्र पर गए थे और मोहित व शिवम अंदर चले गए, जबकि अतुल को निगरानी के लिए बाहर खड़ा कर दिया। वह अंदर पहुंचे तो शोर सुनकर सुभाष जाग गया और उसने उनके साथ हाथपाई करके एक रॉड छीनकर हमला कर दिया था। इस बीच ही मौका पाकर दोनों ने सुभाष पर रॉड से सिर पर हमल कर दिया और उसकी सिर पर कई वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दोनों रॉड, मोहित की खून से सनी कमीज व शिवम के खून से सने कपड़ों को जलाने के बाद बची राख को बरामद किया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने घटना का खुलासा करने में शामिल इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी, एसएसआई धर्मसिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।