फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three injured, one killed after two bikes collide

दो बाइकों की टक्कर होने से तीन घायल, एक की मौत

Thu, 30 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three injured, one killed after two bikes collide
दोघट(बागपत)। बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में स्थित केनरा बैंक के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बामनौली का चांदवीर और भोलू बुधवार को शाम के समय अपनी बुलेट मोटर साइकिल से मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी मोटर साइकिल दाहा गांव में केनरा बैंक के पास दाहा के श्रवण पुत्र रतन की बाइक से टकरा गई। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक फिसलकर दूर जा गिरी, हादसे में बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने चंदवीर को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया । चांदवीर की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में उसकी पत्नी, मां, पिता सहेंद्र भाई सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed