{"_id":"620bd93a22d99457cc23e4e4","slug":"three-infected-three-deaths-on-portal-baghpat-news-mrt5770418152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन संक्रमित, पोर्टल पर तीन मौत अपडेट, 2018 हुए कुल संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन संक्रमित, पोर्टल पर तीन मौत अपडेट, 2018 हुए कुल संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत में मंगलवार को तीन संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर तीन लोगों की मौत अपडेट की गई है। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है और कुल संक्रमित 2018 हो गए है।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को तीन लोग संक्रमित मिले है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। जनवरी माह में उपचार के दौरान अन्य जनपदों में तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गई थी। मंगलवार को तीनों मौत पोर्टल पर अपडेट की गई है। इनमें से एक मौत 11 जनवरी को, एक मौत 24 जनवरी और एक मौत 26 जनवरी को हुई थी। मरने वाले सभी लोग कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और काफी समय से उपचार चल रहा था। अब तक संक्रमण से 143 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।