{"_id":"680ce0081d4b8bd8820d80d3","slug":"three-friends-injured-as-car-hits-divider-on-epe-and-overturns-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-130426-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईपीई पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से तीन दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईपीई पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटने से तीन दोस्त घायल
Sat, 26 Apr 2025 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले तीन दोस्त मुकेश कुमार, राजीव और मोहित कुमार शुक्रवार की रात कार से नोएडा से वापस सोनीपत जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ओवरब्रिज के पास कार चला रहे मोहित को अचानक नींद की झपकी आ गई।
इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही तीनों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया। पता लगने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से परिजन अन्य जगह उपचार कराने की बात कहकर ले गए।