फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three farmers killed and 11 injured as pickup overturned after tyre burst and axle broke

Baghpat News: टायर फटने व एक्सल टूटने से पिकअप पलटी, तीन किसानों की मौत, 11 घायल

Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three farmers killed and 11 injured as pickup overturned after tyre burst and axle broke
सकड़ हादसे में मृतक रज्जू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


- डौला गांव से पिकअप में सब्जी लेकर आजादपुर मंडी जा रहे थे किसान, एक किसान का पैर भी कटा

संवाद न्यूज एजेंसी

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डौला गांव से शुक्रवार दोपहर को सब्जी लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जाते हुए पिकअप का टायर फटने के साथ ही एक्सल टूट गया और अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। पिकअप के नीचे दबने से किसान जान मोहम्मद (65), अशफाक (45) और रज्जू (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 किसान घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया।

डौला गांव के किसान लियाकत ने बताया कि गांव के काफी किसान रोजाना पिकअप में सब्जी लेकर आजादपुर मंडी में बेचने जाते हैं। शुक्रवार दोपहर को किसान जान मोहम्मद, अशफाक, रज्जू, हसन, शराफत, जाकिर, हबीब, मुश्तकीम, हाकिम, अनस, दीन मोहम्मद, साजिद और तैय्यब गांव के ही महताब की पिकअप में सब्जी लादकर आजादपुर मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली गांव के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो पिकअप का टायर फटने के साथ ही एक्सल टूट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। उसमें बैठे जानमोहम्मद, अशफाक और रज्जू की पिकअप के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि हबीब का पैर कट गया। इनके अलावा हसन, शराफत, जाकिर, मुश्तकीम, हाकिम, अनस, दीन मोहम्मद, पिकअप चालक महताब, साजिद और तैय्यब घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर फैली सब्जी हटवाकर जाम खुलवाया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है।

सकड़ हादसे में मृतक रज्जू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

सकड़ हादसे में मृतक रज्जू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

सकड़ हादसे में मृतक रज्जू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

सकड़ हादसे में मृतक रज्जू की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed