{"_id":"616090558ebc3efaa6443f5d","slug":"three-expelled-including-former-chairman-in-the-case-of-embezzlement-of-1-25-crore-from-bank-accounts-baraut-news-mrt559839843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से सवा करोड़ गबन मामले में पूर्व अध्यक्ष सहित तीन निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों से सवा करोड़ गबन मामले में पूर्व अध्यक्ष सहित तीन निष्कासित
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक आईटीआई के बैंक खातों से एक करोड़ 25 लाख के गबन का मामला प्रकाश में आया है। इस गबन के मामले में जाट शिक्षा सभा बड़ौत प्रबंध समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष जगवीर सिंह और कार्यकारी मंत्री मोनिका तालियान ने पूर्व अध्यक्ष सहित तीन सदस्यों को निष्कासित किया है।
जगवीर सिंह ने बताया कि गबन के मामले में जाट शिक्षा सभा के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, सदस्य राजवीर व उदयवीर को निष्कासित किया गया है। प्रबंध समिति की उपमंत्री मोनिका की तरफ से तीनों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। मगर, तीनों कोई संतोषजनक पक्ष नहीं रख पाए। इसके बाद 27 सितंबर को जारी एजेंडा के अनुपालन में तीन अक्टूबर को हुई बैठक में तीनों को गबन का दोषी मानते हुए सर्वसम्मति से उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसमें गबन की गई राशि की अदायगी 15 दिनों के अंदर मय ब्याज संस्थान के बैंक खाते में जमा न कराने की सूरत में थाने में मुकदमा पंजीकृत करने की हिदायत भी दी गई है।
फर्जी बैठक दिखाकर किया प्रस्ताव
इस संबंध में पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह, राजवीर बड़ौली व उदयवीर का कहना था कि जाट शिक्षा सभा की बैठक में उपमंत्री मोनिका को 21 जुलाई तथा जगवीर सिंह को छह सितंबर को निष्कासित किया जा चुका है। कहा कि नियमों में अध्यक्ष की अनुमति से जाट शिक्षा सभा के प्रांगण में की गई बैठक ही मान्य की गई है। किसी निजी निवास पर बैठक का कोई मतलब नहीं।