फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three dead in fever

प्राइवेट चिकित्सक समेत तीन की बुखार से मौत

Sat, 07 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत जनपद में बुखार का कहर जारी है। बुढ़सैनी में एक प्राइवेट चिकित्सक और डौलचा गांव की महिला समेत तीन की बुखार से मौत हो गई। जानलेवा होते बुखार से गांवों में दहशत का माहौल है। उधर, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बेखबर है।
विज्ञापन


बुढसैनी निवासी प्राइवेट चिकित्सक प्रेमदत्त कौशिक (38) को तीन दिन से बुखार था। उनका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा डौलचा गांव के ब्रह्म यादव (40) और महिला सरोज शर्मा (65) को भी एक सप्ताह से बुखार था।
विज्ञापन


परिजनों ने उनका निजी चिकित्सक से काफी उपचार कराया। मगर, हालत में सुधार नहीं हुआ। दोनों की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। इससे तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों ही गांवों में बुखार से काफी लोग ग्रस्त है। इसे लेकर गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में न स्वास्थ्य कैंप लगाया गया और न ही कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया।

उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य कैंप लगवाने और कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है। सीएमओ डॉक्टर रविंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि बुखार से हुई मौत उनके संज्ञान में नहीं है। गांवों में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।


कम नहीं हो रहा बुखार का कहर
बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तीन माह में बुखार ने 70 से अधिक लोगों की जान ले ली है और अभी भी सैकड़ों लोग पीड़ित हैं, जिनका आसपास के जनपदों में उपचार चल रहा है। मगर, स्वास्थ्य विभाग अभी तक बुखार पर काबू पाने में नाकाम रहा है, जबकि दावे लगातार किए जा रहे हैं। मौसम बदलने के कारण भी बुखार अधिक फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed