फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   three dead in fever

बुखार का कहर जारी, तीन की मौत

Thu, 08 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 08 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
three dead in fever
बागपत में जानलेवा डेंगू का कहर बरकरार है। बड़ौत और खेकड़ा क्षेत्र में एक युवक समेत दो की डेंगू से मौत हो गई। खेकड़ा में ही पांच वर्षीय बच्चे में डेंगू के लक्षण मिलने पर उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के गांव बड़ावद निवासी महक सिंह (55) को करीब एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। उसके परिजनों के मुताबिक महक सिंह का यहां के एक अस्पताल में उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सफदरगंज (दिल्ली) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता रिसाल सिंह कश्यप ने बताया कि दिल्ली अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक महक सिंह को डेंगू था। उधर, सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उधर, खेकड़ा क्षेत्र के  बड़ागांव निवासी युवक विनीत पुत्र महेश को एक सप्ताह से बुखार था। हालत में सुधार न होने पर छह दिन पहले परिजनों ने उसे गाजियाबाद के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में विनीत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि आठ माह पूर्व ही विनीत की शादी हुई थी। दिल्ली अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक विनीत की मौत डेंगू से हुई है।

इसके अलावा नगर की लाइनपार बस्ती निवासी पांच वर्षीय रचित पुत्र संदीप को बुखार के चलते हालत बिगड़ने पर दिल्ली के अस्पताल में बुधवार शाम भर्ती कराया गया। उसमें भी डेंगू के लक्षण बताए गए है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।


बुखार से छात्र की मौत
छपरौली। क्षेत्र के रठौड़ा गांव में बुखार की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। दीपक कक्षा नौ में छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र था। परिजनों ने पहले इसे छपरौली के चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण बड़ौत के लिए रेफर कर दिया गया, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed