{"_id":"61c2238c9250a050526c3fe0","slug":"three-crore-proposals-passed-for-development-works-kahkra-news-mrt570124995","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो के लिए तीन करोड के प्रस्ताव हुए पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो के लिए तीन करोड के प्रस्ताव हुए पारित
विज्ञापन
बैठक मे शामिल बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। खंड विकास कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित क्षेत्र विकास समिति की बैठक में गांवों में तीन करोड़ रुपये में सामुदायिक शौचालय बनवाए जाने, पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइटें लगवाए जाने और नाली खड़ंजों का निर्माण कराए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को गांव विकास की योजनाओं की जानकारी दी।
कस्बे के खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र विकास समिति की बैठक हुई। में बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने गांवों के क्षतिग्रस्त खड़ंजों, नालियों, शौचालय, तालाबों और सोलर लाइटों की समस्याए उठाईं। इनका समाधान कराए जाने की मांग की। जिस पर सर्वसम्मति के आधार पर गांवों में क्षतिग्रस्त खड़ंजों और नालियों का नवनिर्माण कराए जाने, तालाबों का सुंदरीकरण कराने, सामुदायिक शौचालय बनवाए जाने, पथ प्रकाश के लिए सभी गांवों में सोलर लाइटें लगवाए जाने और सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए जाने के प्रस्ताव पास किए गए।
ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा ने बताया कि गांवों के विकास के लिए बैठक में तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। जल्द ही गांवों में प्रस्ताव से संबंधित विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने बीडीसी सदस्यों को गांवों के विकास की योजनाओं की जानकारी देेकर निष्पक्षता के साथ गांवों में विकास कार्य कराने के लिए कहा। खंड विकास अधिकारी अक्षय बालियान ने सदस्यों को मनरेगा योजना की भी जानकारी दी। उसके अंर्तगत कार्य कराए जाने के लिए कहा। एडीओ सहकारिता ओमप्रकाश ने सहकारी समितियों से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। एडीओ विक्रम सिंह ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परविंद्र धामा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, देवेंद्र गुर्जर, लीलू पहलवान बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, हरीश कुमार, चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, आनंद सिंह, पवन, रीतू, हेमलता, अंजू, वीरमती आदि शामिल रहे।

खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित बैठक मे मंचासीन ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा और अन्य अतिथि- फोटो : KAHKRA
विज्ञापन