फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested for theft in health and wellness center

Baghpat News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2023 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for theft in health and wellness center
-पुलिस ने चोरों से तीन बैटरे, इन्वर्टर और लोहे के उपकरण बरामद किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। काठा गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और निवाड़ा गांव में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

निवाड़ा गांव के रहने वाले मुन्ना के ट्रैक्टर से तीन बैटरी चोरी कर ली गई थीं। इसमें मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके अलावा काठा गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में छह नवंबर को ताल ताेड़कर इन्वर्टर, बैटरा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेमन यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गुलजार, साहिल, इरफान निवासी निवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे तीन बैटरे, इन्वर्टर, लोहे का सामान बरामद किया गया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed