फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested for roaming around with guns for murder

Baghpat News: हत्या की फिराक में तमंचे लेकर घूम रहे तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 08:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Apr 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for roaming around with guns for murder
- पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस बरामद कर भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सुपारी लेकर एक युवक की प्रेमिका के पति की हत्या करने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पुलिस ने दो तमंचे और चार कारतूस बरामद किए। जिन्हें पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पुलिस ने तमंचे के साथ खिंदौड़ा गांव के रहने वाले राहुल, मोनू और गुराना निवासी शिवम को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके अलावा गुराना निवासी शिवम के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले शादी हो गई थी। जिसके बाद युवक अपनी प्रेमिका के पति को मारसा चाहता था। युवक ने इन आरोपियों को हत्या की सुपारी दी और तीस हजार रुपये नकद भी दिए। जिससे तमंचे खरीदकर हत्या की फिराक में घूम रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी दी है। जिसमें अभी जांच चल रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed