फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three alcohol smugglers caught in an encounter

मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर पकड़े

Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three alcohol smugglers caught in an encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम मुठभेड़ में गुराना- हिलवाडी रोड नहर पुल से शराब तस्कर रवि पुत्र चंद्रमणि निवासी कनौदा थाना बहादुरगढ़ जनपद झज्जर, हरियाणा, सन्नी उर्फ भूरू पुत्र सतपाल निवासी बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर, सुमित पुत्र ओमपाल निवासी गुराना थाना बड़ौत जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताय कि आरोपियों से एक स्विफ्ट डिजायर कार, 15 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का, एक बंदूक 315 बोर, खोखा, कारतूस बरामद किया गया है। उधर, थाना छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषिकुल स्कूल के पास से शराब तस्कर जितेंद्र पुत्र राजपाल निवासी बडवाशनी थाना सदर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार, 20 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, एक पेटी अपमिश्रित शराब, 500 ग्राम यूरिया, 100 ग्राम नौसादर आदि व एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस नाजायज बरामद किया गया है।
विज्ञापन

मिठाई बांटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत। मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई बांटना के आरोप में यशवीर पुत्र निर्मल निवासी मलकपुर व पांच अज्ञात व्यक्ति, सोमपाल पुत्र रामचन्द्र निवासी खड़खड़ी व छह अज्ञात, ओमकली पत्नी वीरसैन, संजीव पुत्र वीरसैन निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटरों को रुपये बांटने की वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
बिनौली। थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वोटरों को लुभाने के मामले मेें वीरसैन पुत्र पीतम निवासी सिरसलगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वीरसैन वोटरों को रुपये बांट रहा था।
प्रत्याशी समर्थक को दी जान से मारने की धमकी
दोघट। मौजिजाबाद नांगल निवासी सक्षम शर्मा पुत्र इंद्र शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह प्रधान पद प्रत्याशी सहदेव का समर्थक है। गांव का ही सुधीर दूसरे प्रत्याशी बिजेंद्र का समर्थक है। सुधीर ने अपने तीन साथी धर्मवीर, भूपेंद्र, हरेंद्र व एक अज्ञात के साथ मिलकर उसे परिवार के खात्मे की धमकी दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मामले की तहरीर पर चार लोग नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मतदाताओं को मिठाई बांटने पर मुकदमा
दोघट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए निरपुड़ा गांव में मिठाई बांटने पर मोहन पुत्र राजबीर निवासी जगदीशपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा व महिपाल पुत्र गिरवर निवासी निरपुड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दोनों लोगों पर मिठाई बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed