फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three accused arrested in Prashant murder case

प्रशांत हत्याकांड में तीन आरोपियों को पकड़ा

Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in Prashant murder case
छपरौली (बागपत)। तीन साल पुरानी रंजिश में प्रशांत की हत्या करने के दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिन्होंने चाकू से 22 वार करके प्रशांत की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने एक आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले सेवानिवृत्त डीडीए कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत की छपरौली-तुगाना मार्ग पर बृहस्पतिवार रात चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई विक्रांत ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रशांत के शरीर पर चाकू के 22 वार मिले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशांत हत्याकांड में नामजद दो नाबालिग और कस्बे के रहने वाले दीपक को मुकंदपुर पुलिया से पकड़ लिया। उनसे चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वर्ष 2019 से चल रही रंजिश में हत्या करना बताया। पकड़े गए आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत की मौत होने तक खड़े रहे
थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक किशोर प्रशांत को घर से बुलाकर लाया, जबकि दूसरा रास्ते में खड़ा मिला। तीनों तुगाना रोड पर पहुंचे, तो वहां दीपक खड़ा मिला। दीपक व एक किशोर ने मिलकर प्रशांत पर चाकू से 22 वार दिए और दूसरा किशोर बाइक पर बैठा रहा। प्रशांत की मौत होने के बाद ही तीनों घटनास्थल से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed