{"_id":"69342733db3c72d47902bb75","slug":"three-accused-arrested-for-rioting-after-the-murder-of-a-clerics-daughters-and-wife-baghpat-news-c-28-1-bag1001-143032-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मौलवी की बेटियों और पत्नी की हत्या के बाद बवाल के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मौलवी की बेटियों और पत्नी की हत्या के बाद बवाल के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-गांगनौली गांव की मस्जिद में 11 अक्तूबर को गई थी हत्या, उसके बाद लोगों ने कर दिया था बवाल
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा/दोघट। गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में मौलाना इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया, सुमैया की हत्या के बाद हुए बवाल के आरोपी साबिर, भूरा उर्फ राशिद और शब्बीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के मौलवी इब्राहिम की पत्नी और दो बेटियों की 11 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने नेम प्लेट नोंचने, वर्दी फाड़ने, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसमें एसआई प्रांशु राजपूत ने नौ महिलाओं समेत 29 लोगों और 60 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें सीओ विजय कुमार ने बताया कि गांगनौली गांव में हुए बवाल के आरोपियों की तलाश की गई। इसमें वांछित आरोपी साबिर, भूरा उर्फ राशिद और शब्बीर को शनिवार को गांगनौली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।