फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened to shoot

गोकशों ने दी गोली मारने की धमकी 

Tue, 05 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 05 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Threatened to shoot
धमकी। - फोटो : amar ujala
बागपत के सरूरपुर गांव में हाईवे किनारे बैठे आवारा गौवंश को रविवार की रात में डीसीएम में भरकर ले जा रहे गोकशों को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी लोगों को गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। लोगों ने कहा पुलिस की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही है। उन्होंने एडीएम से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


 सरूरपुर गांव के लोगों ने बताया गांव में स्थित पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे पंचायत घर है। वहां पर आवारा गोवंश बैठे रहते हैं। रविवार की रात में करीब 11 बजे एक डीसीएम में छह-सात लोग गोवंशों को नशीले इंजेक्शन लगाने के बाद रस्सी बांधकर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान वहां से गांव का एक युवक गुजरा। उसने यह नजारा देखकर शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने डीसीएम का पीछा किया। आरोप है ट्रक में सवार लोगों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद भी ग्रामीणों ने डीसीएम का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


 लोगों ने कहा आरोपी गोवंश का कटान करते हैं। गांव में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आरोपी गोवंशों को ले जा चुके हैं। पिछले साल तो विरोध करने पर आरोपियों ने गोली चला दी थी। गांव का एक व्यक्ति गोली लगने से बाल-बाल बचा था। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं पुलिस की लापरवाही के कारण हो रही है। क्योंकि शिकायत करने के बावजूद पुलिस गोकशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम से शिकायत की। इसमें अंकित, जगवीर, सुधीर, सुभाष नैन, विनोद, नरेश आदि मौजूद  रहे।  सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई तो बेहद गंभीर है। गोवंश ले जाने वालों का पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed