फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened JE again as soon as he came out of jail

Baghpat News: जेल से बाहर आते ही फिर दी जेई को धमकी

Fri, 29 Mar 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Threatened JE again as soon as he came out of jail
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर तैनात जेई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी ने जेल से छूटते ही फिर से जेई को जान से मारने की धमकी दी है। जेई ने कोतवाली पहुंचकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में सीटीआर वर्कशाप पर तैनात बिजनौर निवासी जेई मितान सिंह पुत्र बिहारी सिंह पर जनवरी में एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर जेई को सीएचसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में पुलिस ने तहरीर पर बड़ौली निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। जेई मितान सिंह का आरोप है कि आरोपी कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आ गया है और उसने फिर से जान से मारने की धमकी दी है। उसने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed