फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands stolen in the residences of health workers

स्वास्थ्यकर्मियों के आवासों में हजारों की चोरी

Mon, 20 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen in the residences of health workers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित स्वास्थ्यकर्मियों के सरकारी आवासों से चोरों ने दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोर हजारों की नकदी, लैपटॉप, चार्जर आदि सामान चोरी कर ले गए।

सीएचसी बिनौली में कार्यरत डॉ अभिनव नेहरा, एलटी भीमचंद, फार्मासिस्ट राजीव सोमवार को सीएचसी में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सीएचसी के सामने स्थित उनके आवासों से चोरों ने ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोर डॉ. अभिनव नेहरा के क्वाटर से पांच हजार की नकदी, लैपटॉप, भीमचन्द के क्वाटर से कीमती कपड़े, सात हजार की नकदी, मोबाइल चार्जर, राजीव के क्वाटर से मोबाइल टैबलेट, तीन चार्जर आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कोल्ड चेन हैंडलर अजीत धामा के क्वाटर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके उपरांत सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed