{"_id":"61eafbb95cb2e901625347c6","slug":"thousands-of-people-longing-for-drinking-water-for-ten-months-baghpat-news-mrt5742500169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण कंपनी के पेयजल लाइन तोडने से दस महीने से पानी को तरसे पांच हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे निर्माण कंपनी के पेयजल लाइन तोडने से दस महीने से पानी को तरसे पांच हजार लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मेरठ रोड पर पेयजल लाइन तोड़ दिए जाने के कारण दस महीने से पांच हजार से ज्यादा लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका द्वारा पत्र भेजने के बाद भी पेयजल लाइन ठीक नहीं कराई गई। इस पर ईओ ने निर्माण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निर्माण राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। कंपनी के कर्मियों ने करीब दस महीने पहले हाईवे किनारे नाला निर्माण करते समय पेयजल लाइन तोड़ दी थी। इसके बाद से मेरठ रोड की मुन्नालाल एंक्लेव, न्यू कॉलोनी, आर्य नगर, सिटी प्लाजा, मेरठ रोड पर गली नंबर एक व दो में पेयजल आपूर्ति ठप हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर इन कॉलोनियों के लोगों ने कई बार हंगामा किया। जिस पर उनको नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने हाईवे निर्माण कंपनी को पेयजल लाइन दुरुस्त कराने के लिए पत्र भेजा। कंपनी ने नाला निर्माण पूरा होने के बाद लाइन ठीक कराने के लिए कहा था। अब नाला व हाईवे निर्माण होने के बाद भी कंपनी ने पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं कराई, जबकि कंपनी को नगर पालिका की ओर से कई बार पत्र भेजे गए। अब अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।