{"_id":"654f6503e5d116c49406ad98","slug":"thousands-of-devotees-worshiped-and-made-vows-in-the-cave-temple-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7097-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गुफा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गुफा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी
विज्ञापन
-कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही
फोटो - 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरूरपुर में गुफा वाले बाबा मंदिर में दीपावली से पहले शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। मंदिर में श्रद्धालु बढ़ने से नेशनल हाईवे पर काफी भीड़ रही। वहीं मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। रविवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
दीपावली पर मंदिर में यूपी के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तक से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार को भी मंदिर में जिले के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुफा बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर सुख शांति की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में कंट्रोल रूम से भी निगरानी की गई। कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी से मंदिर की निगरानी की।
-- --
मंदिर पर वर्ष में दो बार लगता है मेला
गुफा मंदिर में साल में दो बार दीपावली और होली पर मेला लगाया जाता है। मान्यता है कि मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मांगी गई मुराद पूरी हो जाती है। वैसे तो मंदिर में प्रत्येक रविवार को श्रद्धालु बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं, मगर होली और दीपावली पर यहां दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। मंदिर के संस्थापक सुरेश चंद पालीवाल का कहना है कि मंदिर में बागपत के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु दीपावली और होली पर मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।