{"_id":"16994148c31c540dd85dd4d8a69bb1d7","slug":"those-who-responded-to-the-disturbances-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी करने वालों को गोली से दें जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी करने वालों को गोली से दें जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। एसपी ने मतदान के दौरान मतपेटिका से छेड़छाड़ करने वाले को गोली मारने के आदेश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं।
एसपी रवि शंकर छवि और एएसपी विद्या सागर मिश्र ने बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की बैठक ली। कहा कि सभी कर्मचारी पहचान पत्र के साथ समय पर ड्यूटी पर पहुंचे। अत्यधिक सतर्कता, विनम्रता से अपने कर्तव्यों का पालन करें। मतदान केंद्र की 100 मीटर की परिधि में वोट मांगने और डराने धमकाने में संलिप्त लोगों पर नजर रखें।
रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाया जाए। मादक पदार्थ का सेवन नहीं करें। किसी भी उम्मीदवार और उसके एजेंट अथवा राजनीति से संबंधित व्यक्ति से कोई सुविधा अथवा सामग्री ग्रहण न करें। चुनावी पोस्टर को अपने शरीर अथवा वाहन पर न लगाए। उम्मीदवार के लिए चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट का कार्य न करें।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में न तो भाग ले, न ही अपने प्रभाव का प्रयोग करे। पीठासीन अधिकारी के आदेश के बिना मतदान केंद्र न छोडे़ं। मतदान स्टाफ और मतपेटी की सुरक्षा के लिए आवश्यक बल का प्रयोग करें। मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था स्थापित करने में निष्क्रियता न दिखाएं।
मतपेटी की रक्षा के लिए पीठासीन अधिकारी को उचित सहयोग दें। मतदान केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री जैसे अस्त्र / शस्त्र, मोबाइल न ले जाने दे।