फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who helped the injured in the Nirvana festival accident were honored

Baghpat News: निर्वाण महोत्सव हादसे के घायलों की मदद करने वाले सम्मानित

Tue, 04 Feb 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Those who helped the injured in the Nirvana festival accident were honored
-बड़ौत के ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां निर्वाण महोत्सव हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले लोगों, पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों को सम्मानित किया गया।

स्कूल के प्रबंधक विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्या डॉ़ कमलदीप जिंदल ने बताया कि भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के दौरान मचान टूटने से आठ श्रद्धालुओं की जान गई और 70 से अधिक घायल हो गए थे। ऐसे में नगर के कुछ लोगों व पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्प्ताल पहुंचाने में मदद की। वहीं आस्था अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। इसमें अस्पताल के स्टाॅफ ने भी खूब सहयोग किया। स्कूल की ओर से डॉ़ अनिल जैन, डॉ़ शुभम जैन, मैनेजर निशांत तोमर समेत करीब 40 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर साधुराम जिंदल, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed